उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर: मंदिर में घुसे बंदरों ने हनुमान प्रतिमा को किया खंडित

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: जौनपुर नगर के पश्चिमी कौड़ियां मोहल्ला स्थित चतुर्भुज कालोनी स्थित श्री चतुर्भुज शिव पार्वती मन्दिर में स्थापित बजरंगबली की मूर्ति को बंदरों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके चलते मूर्ति खंडित हो गया। बंदरों के आतंक से जनता त्राहिमाम कर रही है।
उक्त मंदिर बौलिया में प्रातः जब भक्त पूजा करने पहुंचे तब इसकी जानकारी हुई

भक्तों ने इसकी सूचना मन्दिर के पुजारी पंडित भानु प्रकाश मिश्रा को दी। फ़िलहाल शुभ मूहूर्त है नया मूर्ति स्थापित होगा।
बंदरों के आतंक से पश्चिमी कौड़ियां पक्का पोखरा मोहल्ला आजिज आ चुका है। बीते शनिवार को पक्का पोखरा पर रहने वाली 70 वर्षीय राज कुमारी देवी छत पर गयी थी। अचानक बंदरों के हमले से घबराकर सीढ़ियों से नीचे आ गिरी। जिसके चलते वृद्धा की मौत हो गयी।
पिछले कुछ वर्षों से बंदरों की बेतहाशा आमद ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। मोहल्ले के हरिश्चंद्र अग्रहरि कहते हैं कि ठंडक में लोग छत पर कपड़ा नहीं सूखा पा रहे। छत पर सूखने हेतु कोई भी खाद्य पदार्थ रखना मुश्किल हो चुका है। धूप सेंकने हेतु महिलाएं बच्चे तरस रहे हैं। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग किया है कि बंदरों को पकड़ जंगल में छोड़ा जायें जिससे जान माल की सुरक्षा हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button