उत्तर प्रदेश

कंस्ट्रक्शन साइट पर घुसे चोरों और गार्ड के बीच चली गोलियां, एक की मौत

गाजियाबाद । विजयनगर क्षेत्र के सिद्धार्थ विहार कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात में पांच हथियारबंद चोरों ने निर्माणाधीन इमारत में कंस्ट्रक्शन साइट पर धावा बोल दिया। चाेर लोहा चोरी करके ले जाने लगे। इस दौरान उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो चोरों ने फायरिंग कर दी। गार्डों ने भी गोलियां चलायीं, जिसमें एक चोर की मौत हो गई। काउंटर फायरिंग होने से चोर सरिया लूटकर ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए।

मृतक चोर की पहचान कमरुद्दीन निवासी हावड़ा के रूप में हुई है। पुलिस सिक्योरिटी गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। डीसीपी शहर निपुण अग्रवाल ने बताया कि सिद्धार्थ विहार में इयोटोपिया हाउसिंग सोसायटी में निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की आधी रात में कंस्ट्रक्शन साइट पर घुसे चोर सरिया चोरी करके ले जाने लगे। इस दौरान आहट हुई तो सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें ललकारा। चोरों ने गार्ड पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गार्ड ने भी गोली चलाई, इसमें चोर कमरुद्दीन की गोली लगने से मौत हो गई। बाकी चोर फरार हो गए। गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button