पीहू खरे के नृत्य से मल्टी एलओ मीट का भव्य शुभारंभ
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्र ई जेएफएस सिद्धार्थ भटनागर के आगमन पर होटल रघुवंशी, जौनपुर में मल्टी एलओ मीट संपन्न

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्र ई जेएफएस सिद्धार्थ भटनागर के आगमन पर जोन प्रेसिडेंट जेएफडी गौरव अरोड़ा, जोन वाइस प्रेसिडेंट जेएफएम सोनम चतुर्वेदी एवं टूर कॉर्डिनेटर जेएफएम गौरव सेठ की उपस्थिति में मल्टी एलओ मीट का आयोजन होटल रघुवंशी, जौनपुर में किया गया। इस अवसर पर जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष जेसी नीरज श्रीवास्तव, जेसीआई जौनपुर चेतना की अध्यक्ष जेसी ज्योति श्रीवास्तव, जेसीआई जौनपुर युवा के अध्यक्ष जेसी अवनीश केशरवानी, जेसीआई शाहगंज सिटी की अध्यक्ष जेसी दीपा सेठ एवं जेसीआई शाहगंज संस्कार के अध्यक्ष जेएफडी विनायक गुप्ता ने अपनी कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत की।
नेशनल वाइस प्रेसिडेंट जेएफएस सिद्धार्थ भटनागर ने जेसीआई के महत्व पर प्रकाश डाला एवं सभी अध्यक्षों की उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की। इस दौरान पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी अनिल सिंह, पास्ट जोन प्रेसिडेंट जेसी आलोक सेठ, पास्ट जोन प्रेसिडेंट जेसी राधे रमन जायसवाल, जेएफएम गुलाम साबिर, जोन कॉर्डिनेटर जेसीआई सेन विशाल गुप्ता, जोन कॉर्डिनेटर जेसी मीरा अग्रहरि, जोन कॉर्डिनेटर जेसी आकाश केशरवानी सहित संगठन के कई पूर्व अध्यक्षों एवं टीम सदस्यों की उपस्थिति रही। जोन प्रेसिडेंट जेएफडी गौरव अरोड़ा ने सभी अध्यक्षों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।






