अयोध्या

नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने रामलला के किये दर्शन

अयोध्या। नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किये। बोले प्राण प्रतिष्ठा के बाद आया हूं अयोध्या। प्रभु राम के दर्शन कर मन भावुक हो गया। अयोध्या के लिए पूरे देश से मिल रही स्फूर्ति।

दर्शन के बाद उन्होंने कहा, काफी साल पहले आया था अयोध्या, लेकिन प्रभु राम के विराजमान होने के बाद पहली बार आया हूं, कल्याण सिंह जब थे मुख्यमंत्री तब आया था अयोध्या।

आज अयोध्या आकर बहुत अच्छा लगा, बहुत बदल गई है अयोध्या। अच्छा विकास हुआ है। इससे पहले उनके अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button