नाना के रौज़े पर जाएंगे” की सदाओं के साथ संपन्न हुआ विख्यात जुलूस-ए-अमारी
मातम करते दुलदुल ऊंट लहम के साथ निकला जूलूस

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में सोमवार को ऐतिहासिक जुलूसे अमारी का आयोजन किया गया।
जुलूस का नेतृत्व हुसैनी मिशन के अध्यक्ष सैयद जीशान हैदर ने किया। जुलूस में देशभर से आई अंजुमनों ने अलग-अलग अंदाज में नौहा व मातम पेश किया। सोमवार को प्रातः चार बजे अलम, जुलजनाह, अमारियों के साथ निकाला गया। स्थानीय अंजुमन गुंचए नासिरुल अज़ा ने अतिथियों और अंजुमनों की आवभगत में अहम योगदान दिया। जुलूस में शामिल हजारों श्रद्धालुओं की सेवा के लिए स्थानीय लोगों के अलावा मेहमान अंजुमनों ने भी चाय व शरबत का इंतजाम किया।
संचालन सैयद परवेज मेहंदी और असगर मेहंदी गुड्डू द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
जुलूस में शामिल देश व प्रदेश व विभिन्न अंजुमनों ने हिस्सा लिया। अंजुमनों ने नजरान-ए-अकीदत पेश किया। सदर जिशान हैदर, डा गुलाम अब्बास जैदी, आजम जैदी, जिल्ले हसन, हबीबुल हसन, मुंतजिर हसन मेहंदी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तनवीर, परवेज शहर अर्सी, जैगम अब्बास आदि मौजूद रहे। वहीं मौलाना वसी हसन फैजाबादी, मौलाना हसन मेंहदी गाजीपुरी, मौलाना मिर्जा ज़ाफर लखनऊ, मौलाना सैयद अबूजर ने अपनी तकरीर में कर्बला की जंग और यजीद की नापाक हरकतों का ज़िक्र किया।
मालूम रहे बड़ा गांव का अमारी मेंला देश विदेश में विख्यात है। गांव क्षेत्र व विभिन्न प्रदेशों के लोग वर्ष भर मेले का इंतजार करते हैं। कोई कहीं भी रहे लेकिन अमारी मेला में आना अनिवार्य है।
इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल एवं पीएसी के जवान मेले में तैनात रहे। वहीं चिकित्सा व्यवस्था हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन था। जिसमें डा आर बी यादव, डा हरिओम मौर्या समेत स्वास्थ्य कर्मी चिकित्सा सुविधा के साथ तैनात रहे।






