चित्रकूट में 1700 विद्यालयों में होगी राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतियोगिता
4 और 5 अक्टूबर को संपन्न होंगी सामान्य ज्ञान, चित्रकला, योगा, नृत्य व मेहंदी की प्रतियोगिताएं

जन एक्सप्रेस चित्रकूट(हेमनारायण हेमू)।‘आओ करके सीखें चित्रकूट’ संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जनपद के 1700 विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें 1300 से अधिक बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी और जूनियर विद्यालय तथा लगभग 400 निजी, पब्लिक, एडेड, राजकीय इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेज शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रीय एकता, रचनात्मकता और प्रतिभा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के संयोजक हीरालाल सोनी और शंकर प्रसाद यादव बनाए गए हैं। जबकि संतोष कुमार सिंह इस पूरे आयोजन की समन्वयक भूमिका निभा रहे हैं।
दो चरणों में आयोजित हो रही हैं प्रतियोगिताएं
संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता हेतु फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2025 रखी गई थी।
4 अक्टूबर को बेसिक शिक्षा के प्राइमरी व जूनियर विद्यालयों में
5 अक्टूबर (रविवार) को प्राइवेट, पब्लिक स्कूलों, एडेड/राजकीय इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज में प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं।
बच्चों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चार संवर्ग, पाँच प्रतियोगिताएं
प्रतियोगिता को चार श्रेणियों में बांटा गया है:
1. प्राइमरी
2. जूनियर
3. सीनियर
4. सुपर सीनियर
इन चारों श्रेणियों में निम्नलिखित पाँच प्रमुख प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं:
सामान्य ज्ञान
चित्रकला
मेहंदी
योगा
एकल नृत्य
पुरस्कार वितरण: विद्यालय व केंद्रीय स्तर पर सम्मान
सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को दो स्तरों पर पुरस्कार दिए जाएंगे: विद्यालय स्तर पर: थरमस, ज्योमेट्री बॉक्स, सामान्य ज्ञान की पुस्तककेंद्रीय स्तर पर (2 नवंबर 2025, रविवार): लैपटॉप, स्मार्टफोन, साइकिल, स्कूल बैग जैसे बड़े पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।कार्यक्रम संयोजकों ने सभी विद्यालयों के शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, अभिभावकों व विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस राष्ट्र निर्माणकारी आयोजन को सफल बनाएं।यह प्रतियोगिता न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करती है, बल्कि उनमें सामाजिक चेतना और आत्मविश्वास भी विकसित करती है।






