
जन एक्सप्रेस/विकासनगर: पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री नवप्रभात ने “नशा छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा” महा अभियान के तहत विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आमजन से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बाबूगढ़, अजीत नगर, लेमन पुल सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों से मिलकर नशे के खिलाफ इस जनआंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया। स्थानीय निवासियों ने पूर्व मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में स्मैक और ड्रग्स जैसी लत के खिलाफ चल रहे इस अभियान में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। लोगों ने नवप्रभात जी का विशेष धन्यवाद भी किया कि वे लगातार इस गंभीर मुद्दे पर जागरूकता फैला रहे हैं।
नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से संबोधित करते हुए श्री नवप्रभात ने कहा, “नशे के सौदागर हमारे युवा पीढ़ी को स्मैक और ड्रग्स के जाल में फंसाकर बर्बाद करना चाहते हैं। हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।” उन्होंने जोर देकर कहा कि हर युवा के साथ खड़े रहेंगे और नशा मुक्त समाज बनाने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। पूर्व मंत्री ने प्रशासन से मांग की कि नशा बेचने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “जहां से नशे की सप्लाई हो रही है, उस चेन को तोड़ना जरूरी है। प्रशासन को अपना रवैया बदलना होगा और नशे से पीड़ित लोगों की मदद करने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।”
इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विकास शर्मा, पीसीसी सदस्य संजय जैन, जिला अध्यक्ष संजय किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, प्रदेश संगठन मंत्री सत्येंद्र शर्मा, नीरज रोहिल्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि चौहान, कुसुम कौशल, मधु कपिल, योगिता डिंपल, सभासद सुमन लता, एडवोकेट अनुपम कपिल, पूर्व सभासद बलजीत सिंह, पम्मी देवी, सभासद मोहन राठौर, सुनील तोमर, जितेंद्र रावत, मनीष शर्मा, बानी शर्मा, समी प्रकाश, डॉ. सुभाष चंदेल, धीरेंद्र तडियाल, हुसैन दिन, गगनदीप, विनोद रावत, भरत नेगी, जिला पंचायत सदस्य अजमेर राठौर, संजीव संयम जैन, देवानंद पासी, वीरेंद्र, क्षितिज वर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक चौहान, गगनदीप सिंह, जिला महासचिव राजीव शर्मा, संदीप भटनागर, वीरेंद्र सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।






