:जौनपुरRoad Accidentउत्तर प्रदेश

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : इमामपुर गांव में मंगलवार की शाम एक प्राइवेट बस की चपेट में आकर घायल बाइक सवार युवक की बुधवार को जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। रोते बिलखते स्वजन शव घर ले आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। सराय नसीब गांव निवासी 41 वर्षीय सुनील यादव पुत्र जयनाथ तियरा बाजार से बाइक से घर आ रहा था। उक्त गांव में सामने से आ रही बस की चपेट में आ गया। उसकी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। परिवार के पालक का असामयिक मौत से जहां पत्नी के सिर से आसमान हट गया। वहीं दो बच्चे बेसहारा हो गये। पिता के बुढ़ापे का सहारा भी छिन गया। स्वजनों के रोने बिलखने से गांव का माहौल गमगीन हो गया। मौत से आहत पत्नी सुनीता, माता उर्मिला, 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस व 12 वर्षीय आदर्श के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button