उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

लूट कांड के मामले में मलकापुर पहुंचे आईजी,पुलिस को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जन एक्सप्रेस/हरदोई: लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी किरन एस मंगलवार की शाम 4:30 बजे शाहाबाद कोतवाली के मलकापुर गांव में परिजनों को बंधक बनाकर हुई लूटपाट के मामले में मलकापुर गांव पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और पीड़ित अनीश ख़ां से बातचीत कर जानकारी ली। सोमवार /मंगलवार के मध्य रात्रि 2:00 बजे अनीश खान के घर में घुसकर पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लूट कर डाली और आराम से चलते बने। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, आलोक राज नारायण मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया और टीमें बना कर खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। शाम 4:30 बजे लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी किरन एस मलकापुर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित गृह स्वामी अनीस से बातचीत की और उसके बाद मकान के आसपास टहलकर भौगोलिक स्थिति परखी। इस मौके पर उन्होंने मलकापुर में भ्रमण करने के बाद पुलिस को हर हाल में घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह, आलोक राज नारायण, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button