उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

मतदाता सूची में वोटों की जांच के दौरान विवाद,भतीजो पर मारपीट कर चाचा की हत्या का आरोप

जन एक्सप्रेस/हरदोई: हरदोई हरपालपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में रविवार को मतदाता सूची में वोटों को काटे जाने की जांच के दौरान स्कूल के बाहर गेट पर चाचा भतीजो में विवाद हो गया।इसी विवाद के चलते दोनों पक्षो में मारपीट के दौरान भतीजो ने चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया।जिन्हें घायल अवस्था मे इलाज के लिए सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक के पुत्र ने अपने चचेरे भाई ग्राम प्रधान सहित दो लोगो पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाई की मांग की है।घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हरपालपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में रविवार को मतदाता सूची में काटे गए वोटो की जांच करने के लिए गांव के स्कूल में जांच कमेटी पहुंची थी।उसी दौरान ग्राम प्रधान श्यामेन्द्र सिंह का अपने सगे चाचा अशोक सिंह पुत्र जयसिंह के साथ वोटों को लेकर विवाद हो गया।आरोप है कि इसी विवाद के चलते ग्राम प्रधान श्यामेन्द्र सिंह व रामेन्द्र सिंह पुत्रगण कैलाश सिंह ने अपने चाचा अशोक सिंह पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गए।घायल अवस्था मे अशोक सिंह को इलाज के लिए सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक अशोक के पुत्र अरविंद ने चचेरे भाई ग्राम प्रधान श्यामेन्द्र व रामेन्द्र पुत्रगण कैलाश पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर घटना की तहरीर दी है।उधर सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया।प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पंकज ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है।शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य बिधिक कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button