उत्तराखंडविकासनगर

विकासनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 203 लोगों ने उठाया लाभ

जन एक्सप्रेस/विकासनगर: मंगलवार को ढालीपुर पंचायत भवन में सुभारती हॉस्पिटल (मेरठ) के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ पूर्व प्रमुख सरदार जसविंदर सिंह बिट्टू एवं ग्राम प्रधान मोहम्मद खालिद द्वारा रिबन काटकर किया गया।

शिविर में निम्नलिखित विशेष सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। आंतरिक रोग परामर्श,नेत्र रोग परामर्श एवं जांच हड्डी रोग जांच एवं परामर्श,स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञ परामर्श,नाक, कान एवं गला (ENT) रोग परामर्श,निःशुल्क औषधि वितरण,बीपी, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन एवं पल्स की जांच स्वास्थ्य शिविर में कुल 203 लोगों ने विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया।

सुभारती हॉस्पिटल की डॉक्टर टीम में डॉ. वी.डी. सेमवाल, डॉ. अमित राय, डॉ. गौरव, डॉ. रुचि के साथ नेहा, मनीषा, सनी कुमार और कविता चंद ने सेवाएं प्रदान कीं। क्षेत्र के सम्मानित ग्रामवासियों ने भी इस शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में सुभारती हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्थानीय लोगों ने शिविर की सराहना करते हुए आयोजकों और चिकित्सक टीम को धन्यवाद दिया। सुभारती हॉस्पिटल की ऐसी पहलें भविष्य में भी जारी रहेंगी, ताकि दूर-दराज के इलाकों के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button