सवारी भरा ट्रैक्टर पलटने से पांच लोग हुये जख्मी, दो की हालत नाजुक

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: हमीरपुर मुस्करा के शिवनी से जालौन के आटा जा रहा ट्रैक्टर के पलटने से ड्राइवर सहित करीब पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गये हैं। पुलिस ने बताया कि करीब पौने ग्यारह बजे सुबह जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनेहटा निवासी 40 वर्षीय चालक चंद्रशेखर निषाद पुत्र भैयालाल
ट्रैक्टर की ट्रॉली में करीब15–20 लोगों को मुस्कुरा के ग्राम शिवनी से भंडारा खाने के बाद वापस लेकर जा रहा था। तभी सरीला तहसील के ममना पावर हाउस के पास अचानक ट्रॉली पलट गई, हादसे में ट्रॉली सवार पाँच लोग, जिनमें महिलाओं के साथ ही पुरुष भी शामिल थे, जो नीचे गिरकर जख्मी हो गये। जख्मी सवारियों में 55 वर्षीय जमुना प्रसाद पुत्र छत्रपाल, निवासी ग्राम टीकर, डकोर, जालौन उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, साथ ही 65 वर्षीय फूला पुत्र झुग्गा, निवासी ग्राम कोरोना, आटा, जालौन को भी उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जबकि 66 वर्षीय
बृगभान पुत्र बारेलाल, निवासी ग्राम टीकर, डकोर, जालौन, वही 45 वर्षीय
खित्तू पत्नी रमैया, निवासी ग्राम कोरोना, आटा, जालौन। जबकि 50 वर्षीय
मत्ती पत्नी राजपाल, निवासी ग्राम चंडौत, जरिया, हमीरपुर। जबकि हादसे में जख्मी जमुना प्रसाद और फूला की नाजुक हालत को देखते हुये सीएचसी सरीला से शुरुआती इलाज के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जलालपुर पुलिस ने बताया कि जलालपुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेकर जरुरी कार्यवाही की जा रही है।






