अब बिना AC भी ठंडा रहेगा घर IIT कानपुर दिलाएगी राहत एक खास शीट

जन एक्सप्रेस / कानपुर : कानपुर आईआईटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खास इंसुलेशन शीट तैयार किया है, जो की घर का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक कम करने में सक्षम है। इसके इस्तेमाल से एयर कंडीशनर पर आने वाला खर्च काफी हद तक कम है। यह शीट खास किस्म के कपड़े और इंसुलेशन मेटेरियल से बनाई गई , जो बारिश के मौसम में भी खराब नहीं होती और जिसे साफ करना भी बहुत आसान है। इसकी कीमत लगभग 50 से 60 रुपये प्रति वर्ग फीट है, जो बाजार में उपलब्ध है जो कि अन्य शीटों की तुलना में काफी सस्ती है।
कानपुर आईआईटी द्वारा विकसित शीट घरों की छत या दीवारों पर लगाई जा सकती है। खास बात यह है कि इसे किसी भी फ्रेम, लोहे या लकड़ी के ढांचे की आवश्यकता नहीं होती। इसे सीधे दीवार, छत या पानी की टंकी पर चिपकाया या बांधा जा सकता है।
गर्मी से राहत
परीक्षण में पाया कि शीट को लगाने के बाद घर का तापमान 10–12 डिग्री तक घट जाता है। वर्तमान में बाजार में मिलने वाली शीटों की कीमत 100 से 200 रुपये प्रति वर्ग फीट तक होती है, जबकि कानपुर आईआईटी की शीट आधी कीमत में उपलब्ध है।
इसे एक साल पहले पेटेंट लिया जा चुका है और लैब टेस्टिंग के बाद इसे कुछ घरों में इस्तेमाल भी किया गया है। अब आईआईटी की रिसर्च टीम इसे अपनी स्टार्टअप कंपनी के माध्यम सेआ म लोगों तक पहुंचा रही है।
खास शीट कैसे काम करती है
कानपुर आईआईटी के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अनिमांग्सु घटक के अनुसार, यह शीट सिंथेटिक पॉलिमर की मदद से बनाई गई है, जिसे “पेपर कोटेड विद पॉलिमर” कहा जा सकता है। ये एक विशेष प्रकार के कपड़े पर पॉलिमर की कोटिंग इस तरह की गई है यह किसी भी सतह- चाहे वह छत हो, दीवार हो या पानी की टंकी पर चिपकने के बाद इंसुलेशन का कार्य करने लगे।
पॉलिमर की परतों के बीच सामान्य वायु फंस जाती है, जो ऊष्मा को पार होने से रोकती है। शीट की बाहरी सतह पूरी तरह सफेद रखी गई है, जिससे सूरज की सीधी किरणें परावर्तित हो जाती हैं और गर्मी का असर कम हो जाता है। यदि कुछ ऊष्मा अंदर प्रवेश करती भी है, तो वह कपड़े और पॉलिमर कोटिंग के बीच की परत में अटक जाती है। इस तरह अंदर के हिस्से पर न तो तेज गर्मी का असर पड़ता है और न ही ज्यादा ठंड का।





