उत्तर प्रदेशबहराइचराजनीति

नपं अध्यक्ष 21 अगस्त से प्रत्येक सोमवार को करेंगे जनसुनवाई

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

रूपईडीहा, बहराइच। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य अब प्रत्येक सोमवार को कार्यालय पर जनसुनवाई करेंगे इस दौरान नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका निस्तारण करेंगे। साथ ही नगर पंचायत को बेहतर बनाने के लिए नगर वासियों से सुझाव भी मांगा जाएगा।

भारत नेपाल सीमा पर स्थित नगर पंचायत रुपईडीहा कई तरह की समस्याओं से जकड़ी हुई थी। सबसे बड़ी समस्या नगर पंचायत चेक कस्बा रुपईडीहा की सफाई व्यवस्था को लेकर थी। व्याप्त गंदगी के चलते लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। फिलहाल नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य ने सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता से लेते हुए कस्बे की नालियों और गलियों को साफ करा कर गंदगी मुक्त कराया।

इसके अतिरिक्त नगर वासियों की कुछ समस्याएं अभी भी बरकरार है। इनके निस्तारण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्येक सोमवार को 11:00 से 2:00 तक जनसुनवाई शिविर लगाएंगे। शिविर के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ अधिकारी और कर्मचारी भी होंगे। इस दौरान नगर वासियों की समस्याएं सुनी जाएगी और संबंधित विभाग से मिलकर उनका निस्तारण कराया जाएगा।

 नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि शिविर के समय उपस्थित नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों से सुझाव भी मांगे जाएंगे। आए हुए सुझाव पर भी अमल करते हुए निस्तारण किया जाएगा। नगर पंचायत के प्रमुख कस्बे को स्वच्छ और बेहतर बनाया जा सके। जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कस्बे की बेहतर छवि उजागर हो सके। बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित रुपईडीहा कस्बे में प्रतिदिन काफी संख्या में विदेशी पर्यटकों का आवागमन बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button