उत्तराखंडनई टिहरी

एनएसएस शिविर का समापन, छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जीता दिल

जन एक्सप्रेस/नई टिहरी: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। स्वयंसेवियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देते हुए स्वच्छता अभियान भी चलाया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरसिंगधार में आयोजित पीजी कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का टिहरी के पूर्व विधायक डॉ.धन सिंह नेगी ने समापन करते हुए छात्रों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस के शिविर हमे राष्ट्र के प्रति समर्पण,देशभक्ति की भावना और श्रमदान की प्रेरणा देते हुए हैं।

कहा कि जब देश पर कठिन परिस्थितियों में हो तो स्वयंसेवियों को बढ़चढ़ कर राष्ट्र सेवा के लिए आगे आना चाहिए। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आशा डोभाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में टीम-बी,स्वच्छता में टीम-ई विजेता,टीम-डी,टीम-सी उप विजेता बनी। सर्वश्रेष्ठ कैंपर के रूप में छात्रा वर्ग में मीनाक्षी,संजना,साक्षी,छात्र वर्ग में शुभम कुमार,अजीत कुमार,निखिल क्रमश: प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहे।

शिविर में स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान से लेकर गांव में जन जागरुकता अभियान भी चलाया। जिसमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से लेकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी अरविंद रावत,बलवीर नेगी,दारा सिंह चौहान,मान सिंह,भीम सिंह,बीना,युवराज शाह आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button