उत्तर प्रदेशबहराइचशिक्षा-रोज़गार

एनएसएस की छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

महिला पीजी कॉलेज में मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण में आयोजित किया गया कार्यक्रम 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। शहर के महिला पीजी कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना व मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ अमृता मिश्रा के निर्देशन में छात्राओं की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई ।

रैली में मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. रीमा शुक्ला द्वारा बालिकाओं व अभिभावकों को महिला सुरक्षा स्वावलंबन व सशक्तिकरण के प्रति जागृत करते हुए बालिकाओं को स्वयं की सुरक्षा संबंधी शपथ तथा महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों को जो स्वयं भी अभिभावक हैं उन्हें बालिका सुरक्षा शपथ दिलाई गई जिसमें यह बताया गया कि हमें जिस तरह अपनी बालिकाओं को सुरक्षा के प्रतिशत सतर्क करना है ठीक उसी तरह हमें अपने बालकों को भी अनुशासन में रहने व बालिकाओं का सम्मान करने का संस्कार भी देना होगा।

इस अवसर पर बालिकाओं ने

“हमारी सुरक्षा ,हमारा अधिकार।

हमारा नेतृत्व, हमारा कल्याण। जैसे नारे लगाए और अपने आस पास के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button