बाइक की आमने-सामने भिड़ंत दो लोग घायल

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत बरऊत गांव के समीप सड़क दुघर्टना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
सरपतहा थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी 15 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र राजबहादुर और 10 वर्षीय अभिषेक पुत्र रणधीर रविवार को बाइक से सराय मोहद्दीनपुर आ रहें थे कि बरऊत गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त दोनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं मामले की सूचना घायलों के परिजनों को दें दिया गया है।






