उत्तर प्रदेशमहोबा

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मनरेगा का नाम बदलने पर जताया गया विरोध

जन एक्सप्रेस/महोबा l चरखारी कस्बे के अम्बेडकर पार्क चितेंपुरा में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें देश की आजादी में कांग्रेस की भूमिका को याद किया वहीं जनपद में मजबूत संगठन पर चर्चा हुई। महात्मा गांधी के नाम से चलने वाली मनरेगा योजना का नाम को बदलने पर आपत्ति जताई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने देश की आजादी के लिए लड़ने वाले नेताओं को श्रद्धांजलि दी और पार्टी के आदर्शों को याद किया। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की उपलब्धियां बताई गई।इस मौके पुर्व उप जिलाध्यक्ष हाजी अजीज खान, जिला प्रवक्ता महेंद्र सिंह श्रीवास्तव एडवोकेट, कुंवर राकेश सिंह, डाक्टर राकेश सिंह हरगोविंद कुशवाहा जिला अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, संदीप झा ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस चरखारी, मुख्तार अहमद, अखिलेश नामदेव कुलपहाड़, राजेश कुशवाहा, अमरचंद सक्सेना जिला कांग्रेस सेवादल, संजय वर्मा पूर्व नगर अध्यक्ष, अरबिद द्विवेदी, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, राकेश राजपूत, मुहम्मद शफीक आदि मौजूद रहें। संचालन डाक्टर राकेश सिंह ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button