उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने घेरकर दबोचा

मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश हुआ जख्मी

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: हमीरपुर जरिया थाना क्षेत्र से 19 साल के युवक का मोटर साइकिल में जबरन बैठाकर अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के जख्मी होने के बाद टीम ने घेरकर उसे और उसके दो साथी बदमाशों को दबोच लिया। जबकि बदमाशों के चंगुल से अपहरण किये गये युवक को सकुशल आजाद करा लिया गया है। वही पूरे मामले की जानकारी देते हुये सरीला सीओ राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम इटैलिया बाजा निवासी पुनीत कुमार पुत्र प्रताप सिंह ने चार सितम्बर को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनके 19 वर्षीय भाई सुनील कुमार का वीर सिंह पुत्र गया प्रसाद राजपूत निवासी ग्राम इटैलिया बाजा का महोबा थाना चरखारी के गुढ़ा निवासी उपेन्द्र पुत्र अज्ञात, विष्णु पुत्र अज्ञात, अशोक पुत्र अज्ञात सहित ऋषि पुत्र अज्ञात ने जबरन मोटरसाईकिल पर बैठाकर अपहरण कर लिया गया है। अपहरण की तहरीर मिलने पर जरिया पुलिस ने बिना देर किये मु0अ0सं0 177/2025 धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू करदी थी, बदमाशों की तलाश के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश
कछवाकला से उमरिया जाने वाले सर्विस रोड़ पर किलोमीटर 136.9 के पास मौजूद है। बस इस जानकारी के मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी करने के साथ उनसे सरेंडर करने को कहा, जिसपर बदमाशों ने पुलिस टीम को जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग के दौरान बदमाश विष्णु पुत्र सुरेश यादव के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिस्से वो जख्मी हो गया, पुलिस टीम ने उसे घेरकर दबोच लिया, पुलिस को बदमाश के पास से एक अवैध असलहा 315 बोर, जबकि दो जिंदा कारतूस सहित एक खाली कारतूस 315 बोर बरामद करने में
कामयाबी मिली, जबकि जख्मी बदमाश को सी०एच०सी० गौहाण्ड में इलाज के लिये भेजा गया है, इसके साथ ही दो बदमाश उपेन्द्र पुत्र महेंद्र सिंह राजपूत सहित अशोक पुत्र वीर सिंह राजपूत को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही दो बदमाश जो उनके साथ मौके पर मौजूद थे, पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। जबकि अपहरण के मामले के तीनों बदमाशों को दबोचने वाली टीम में खासतौर से थानाध्यक्ष मयंक चंदेल, एस आई
रोहित यादव, एस आई दिलीप श्रीवास्तव, हैड कांस्टेबल शिवेंद्र यादव, कांस्टेबल अभिनव सिंह, कांस्टेबल अभिषेक कुमार सहित कांस्टेबल रोहित वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button