लखनऊ

नगर पंचायतों में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे सरकार के अन्य मंत्री

लखनऊ ।   लाेकसभा चुनाव से पहले होने जा रहे निकाय चुनाव में भाजपा पूरी ताकत से उतरने जा रही है। खास रणनीति के तहत संगठन की ओर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तो सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मोर्चा संभालते हुए दिखाई देंगे। दोनों उपमुख्यमंत्रियों की प्रदेश की सभी नगर पालिका परिषदों में पार्टी को जिताने की विशेष जिम्मेदारी होगी।

निकाय चुनाव को भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल मानकर चल रही है। इसलिए निकाय चुनाव में भाजपा कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी में टिकट वितरण प्रक्रिया से लेकर चुनाव संचालने और चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए भाजपा हर स्तर की कांटे मजबूत करके आगे बढ़ रही है।

इस निकाय चुनाव में भाजपा जहां बूथ सशक्तीकरण व पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के माध्यम से निचले स्तर तक संगठन को चुस्त दुरुस्त कर रही है, वहीं पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए बड़े नेताओं का दौरा भी लगाए जा रहे हैंं। निकाय चुनाव में भाजपा अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। पार्टी की रणनीति है कि प्रदेश की सभी नगर पालिका परिषदों की सीटों पर उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम लगाया जाए। इससे पार्टी के पक्ष में माहौल बनेगा। इस दृष्टि से देखा जाए तो निकाय चुनाव मेंं जीत का दारोमदार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button