Road Accidentउत्तर प्रदेशचित्रकूट
शिवरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट : जनपद के शिवरामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत संत थॉमस स्कूल के पास रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से जा टकराई, जिससे बाइक चला रहे युवक की और उसके पीछे बैठे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिवरामपुर तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है और मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।






