उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सांसद खेल स्पर्धा का समापन

जन एक्सप्रेस/महराजगंज: जिला मुख्यालय स्थित छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा का समापन बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजकों भरे स्टेडियम में खेल, अनुशासन और भाईचारे की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
कार्यक्रम के मुख्यतिथि संतकबीर नगर के पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया तथा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि अष्टभुजा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद खेल स्पर्धा केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रामीण व शहरी प्रतिभाओं को मंच देने का सशक्त माध्यम है। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का भी विकास होता है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर योजनाएं चला रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव आज गांव-गांव तक दिखाई दे रहा है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि खेल आज युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बन चुका है। जिलाधिकारी ने कहा कि सांसद खेल स्पर्धा ग्रामीण एवं दूर-दराज की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के सुपुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता रोहन चौधरी ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का कार्य करता है और सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से जिले के सैकड़ों युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने लखनऊ से राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उद्घाटन का सीधा प्रसारण भी देखा।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वही सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान खेल भावना और उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button