उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

हरदोई: सवायजपुर के संजीवनी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर, मरीजों को मिला लाभ

जन एक्सप्रेस/हरदोई :-सवायजपुर कस्बे स्थित संजीवनी हॉस्पिटल में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में मरीज शिविर में पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ लिया।

शिविर में मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद की जांच, ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर टेस्ट तथा स्त्री रोग संबंधी परामर्श की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि आयुष्मान भारत योजना के पात्र कार्डधारकों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी प्रदान की गई।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा अन्य आवश्यक जांचों पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी गई। अस्पताल में सामान्य प्रसव, बच्चों के रोगों का उपचार, 24 घंटे ऑक्सीजन सुविधा और विभिन्न बीमारियों के इलाज की सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

पत्रकारों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पत्रकारों को उनके सामाजिक योगदान और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

शिविर में डॉ. आशीष कुमार (एमबीबीएस, एमडी), डॉ. श्याम बाबू (नेत्र परीक्षक), डॉ. ए.पी. चौधरी (बीएएमएस, क्षारसूत्र एवं गुदा रोग विशेषज्ञ), डॉ. सचिन कुशवाहा (बीएएमएस) और डॉ. शिखा सोमवंशी (एमबीबीएस) सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।

अस्पताल के संस्थापक रामचरण शाक्य एवं संचालक भानु प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों से समय-समय पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य ही स्वस्थ समाज की सबसे मजबूत नींव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button