उत्तर प्रदेशचित्रकूटट्रेंडिंग
नवागंतुक पुलिस उप महानिरीक्षक का चित्रकूट में स्वागत,फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण का निर्देश

जन एक्सप्रेस चित्रकूट:गुरुवार को नवागंतुक पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस. का चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा पुलिस कार्यालय में स्वागत किया गया। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक ने पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का भ्रमण किया और उनका गहन निरीक्षण किया।
फरियादियों की समस्याओं का तत्काल समाधान, अधिकारियों को दिए निर्देश
पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक चैम्बर में बैठकर आए हुए फरियादियों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों को ध्यान से सुना। फरियादियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए। पुलिस उप महानिरीक्षक ने यह सुनिश्चित किया कि जनता की समस्याओं का निवारण शीघ्रता से किया जाए।






