देश

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज 40 महिलाओं को प्रदान करेंगे उत्कृष्टता सम्मान

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज (शुक्रवार) करनाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में 40 महिलाओं को उत्कृष्टता सम्मान प्रदान करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर 62 अवार्ड दिए जाएंगे। पहला सम्मान सुषमा स्वराज अवॉर्ड होगा। इसके अंतर्गत पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इंदिरा गांधी महिला शक्ति अवॉर्ड के तहत 1.50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

समारोह में कल्पना चावला शौर्य अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड, एएनएम/नर्सिज/महिला एमपीडब्ल्यू को पुरस्कार, स्पोर्ट्स वूमेन अवॉर्ड, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता अवॉर्ड, महिला इंटरप्रन्योर अवॉर्ड, स्त्री शक्ति अवार्ड, बेस्ट आंगनवाड़ी वर्कर्स को पुरस्कार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button