विद्यालय में अंक पत्र वितरण समारोह, छात्रों और अभिभावकों की रही मौजूदगी

जन एक्सप्रेस शाहगंज/जौनपुर – शाहगंज नगर स्थित अयोध्या मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यालय प्रबंधन और परिवार के द्वारा एक भव्य अंक पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय के कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा मेडल और अंक प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिक्षा के महत्व पर जोर, कार्यक्रम में अभिभावकों की भी उपस्थिति
मुख्य अतिथि ओमप्रकाश जायसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है और बच्चे देश का भविष्य होते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम सभी का उद्देश्य है कि बच्चों का भविष्य सुखमय और स्वर्णिम हो। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया और समापन राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेश सिंह ने अभिभावकों के प्रति आभार प्रकट किया।






