उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर
बाबा के बुलडोजर राज में खनन माफिया हुआ बेलगाम, जबकि कार्यवाही के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी लाचार और बेबस
तेज तर्रार और ईमानदार जिलाधिकारी घनश्याम मीणा को कर रहे हैं गुमराह

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: बाबा के बुलडोजर राज में खनन माफिया हुआ बेलगाम, जबकि कार्यवाही के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी लाचार और बेबस नजर आ रहे है। जी हाँ! ये चौकाने वाला सारा मामला सरीला के इछौरा झिटकिरी ए०एन० बिल्डर मोरम खण्ड 25/9 का है। जहाँ पट्टाधारक और खण्ड संचालक एनजीटी के साथ ही नई खनन नीति की खुलेआम धज्जियाँ उड़ा कर भारी भरकम प्रतिबंधित पोकलैण्ड मशीनों से बीस से तीस फिट गहरे गड्ढे खोदकर मोरम का धड़ल्ले से अवैध खनन कर शासन को लगा रहे है लाखों के राजस्व का चूना। जबकि जिम्मेदार अधिकारी इस खण्ड में किये जा रहे मोरम के अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय जान बूझकर ईमानदार और तेज तर्रार जिलाधिकारी घनश्याम मीणा को कर रहे गुमराह करने का काम।






