UP POLICEउत्तर प्रदेशहमीरपुर
पुलिस ने 12 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की मौदहा पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत बिहार चम्पारण के रुपहिटाड निवासी मुनीर आलम पुत्र रसिक मियां को 12 किलो 50 ग्राम अवैध गांजे के साथ पढोरी अण्डरपास के पास मौदहा हमीरपुर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मौदहा पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मु0अ0सं0 225/2025 धारा 8/20 NDPS Act के तहत दर्ज करने के साथ ही अदालत में पेश किया। तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में खासतौर से एस आई अभिषेक त्रिवेदी, महिला एस आई कोमल, कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार सहित कांस्टेबल आसिफ शेख खासतौर से शामिल रहे।






