UP POLICEउत्तर प्रदेशहमीरपुर

पुलिस ने एक किलो 160 ग्राम अवैध गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की मुस्कुरा पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के बिहुनी खुर्द निवासी 25 वर्षीय गांजा तस्कर नन्दराम पुत्र अनारी को एक किलो 160 ग्राम अवैध गांजे के साथ सरुआ डेरा तिराहा ग्राम बिहुनी कला से गिरफ्तार किया गया। मुकदमा अपराध संख्या 138/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुस्कुरा पुलिस ने बताया कि पकड़े गये तस्कर के खिलाफ 2020 में भी एक मामला दर्ज हो चुका है। तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में खासतौर से एस आई राजीव कुमार साहू, हैड कांस्टेबल कमलेश कुमार यादव सहित कांस्टेबल प्रदीप कुमार शर्मा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button