:जौनपुरउत्तर प्रदेश

पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 2.5 किलो प्रतिबंधित धागा बरामद

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर:जौनपुर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तेजीबाजार पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नायलॉन धागा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार दिनांक 15 जनवरी 2026 को थानाध्यक्ष तेजीबाजार सतेन्द्र भाई पटेल के निर्देशन में उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ कलिंजरा बाजार में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोनू पुत्र स्वर्गीय केदारनाथ, निवासी दिलशादपुर थाना तेजीबाजार, को मौके से गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अवैध सिंथेटिक नायलॉन धागा कुल वजन करीब 2.5 किलोग्राम बरामद किया गया, जिसमें 18 बड़ी और 50 छोटी अंटी शामिल हैं। अभियुक्त को अपराह्न करीब 2 बजे गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में थाना तेजीबाजार पर मु.अ.सं. 008/2026 अंतर्गत धारा 223बी, 293, 125 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सतेन्द्र भाई पटेल, उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह तथा हेड कांस्टेबल लवकुमार सिंह शामिल रहे।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री या उपयोग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button