उत्तर प्रदेशहाथरस

बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो इनामी बदमाश घायल होकर गिरफ्तार

एसओजी और थाना सिकंदराराऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चली गोलियां, ₹25 हजार के इनामी सहित तीन आरोपी दबोचे

जन एक्सप्रेस हाथरस: हाथरस जनपद में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो इनामी बदमाशों को गोली लग गई। एसओजी टीम और थाना सिकंदराराऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई इस मुठभेड़ में ₹25 हजार के इनामी आशिफ और उसके साथी सतीश के पैर में गोली लगी, दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

कांबिंग के दौरान पुलिस ने मौके से फरार एक अन्य आरोपी इमरान को भी गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, एसओजी टीम और थाना सिकंदराराऊ पुलिस को पशु चोरी की घटनाओं में वांछित बदमाशों की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने जब उन्हें घेरने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी।

मौके से पुलिस ने दो अवैध तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

एसपी हाथरस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश आशिफ पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। यह गिरोह क्षेत्र में लंबे समय से पशु चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल था।
उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है, और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button