उत्तरकाशी: भावना कैंथोला के DSP बनने पर पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई, SP कमलेश उपाध्याय ने लगाया बैच

जन एक्सप्रेस/ उत्तरकाशी: पुलिस लाइन उत्तरकाशी में शुक्रवार को एक बेहद भावुक और गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जनपद में तैनात निरीक्षक (Inspector) भावना कैंथोला का पुलिस उपाधीक्षक (DSP/CO) पद पर प्रमोशन होने के बाद अल्मोड़ा जिले के लिए स्थानांतरण हो गया है। इस अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
एसपी ने लगाया डीएसपी का बैच और की जमकर तारीफ
यह विदाई समारोह पुलिस अधीक्षक (SP) उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
-
बैच लगाकर किया अलंकृत: एसपी उत्तरकाशी द्वारा नव-पदोन्नत अधिकारी भावना कैंथोला को पुलिस उपाधीक्षक के बैच से अलंकृत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह (Memento) भेंट किया गया।
-
कार्यों की सराहना: एसपी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि, “विभिन्न चुनौतियों के बीच आपके द्वारा हमेशा उच्च मनोबल और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई गई है। जनपद में आपकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण सराहनीय रहा।” उन्होंने भावना कैंथोला को उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।
विदाई के पल में भावुक हुईं डीएसपी भावना कैंथोला
प्रमोशन पाकर पुलिस उपाधीक्षक (CO) बनीं भावना कैंथोला इस विदाई समारोह में काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने उत्तरकाशी पोस्टिंग के दौरान के अपने सुखद समय को याद किया। उन्होंने सभी उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन और साथी व अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के निस्वार्थ सहयोग के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में ये पुलिस अधिकारी रहे मौजूद
इस विदाई समारोह में साथी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने भी भावना कैंथोला को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
-
पुलिस उपाधीक्षक (उत्तरकाशी): जनक सिंह पंवार
-
प्रतिसार निरीक्षक: शिव कुमार
-
कोतवाली व थानों के प्रभारी: दिनेश कुमार (कोतवाली), मनोज असवाल (धरासू), दीपक नौटियाल (मनेरी)।
-
अन्य अधिकारी: निरीक्षक टीकम सिंह चौहान, उ.नि. (अभिसूचना) राकेश बिष्ट, वाचक कोमल रावत, प्रभारी एसओजी निखिल देव चौधरी, और उपनिरीक्षक यातायात लक्ष्मण सिंह चुफाल सहित तमाम पुलिसकर्मी।






