उत्तरकाशी समाचार
-
उत्तरकाशी
एवरेस्ट विजेता ममता रावत के पाणिग्रहण संस्कार में हुआ गायत्री दीपयज्ञ
जन एक्सप्रेस/ उत्तरकाशी: भटवाड़ी विकासखंड की दूरस्थ केलसु घाटी स्थित भंकोली गांव की प्रसिद्ध एवरेस्ट विजेता ममता रावत के पाणिग्रहण संस्कार के शुभ अवसर पर गायत्री परिवार उत्तरकाशी की ओर से श्रद्धापूर्वक गायत्री दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवदंपति के सुखद, मंगलमय एवं आदर्श दांपत्य जीवन की कामना करते हुए सामूहिक प्रार्थना की गई। गायत्री परिवार ने कराया…
Read More » -
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: डीएम ने पोलिंग बूथ डिजिटाइजेशन कार्यों का लिया जायजा
जन एक्सप्रेस/ उत्तरकाशी: जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर इसे शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। राजकीय एवं संस्कृत महाविद्यालय…
Read More » -
utrakhand
45 साल बाद अपने स्कूल लौटे अभयराज बिष्ट, गुरु का सम्मान कर स्कूल को बनाया योगशाला | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026
जन एक्सप्रेस /उत्तरकाशी कुछ कहानियां सिर्फ खबर नहीं होतीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा बन जाती हैं। ऐसी ही एक मिसाल उत्तरकाशी के ऐतिहासिक प्राथमिक विद्यालय टकाना में देखने को मिली, जहां 45 साल पहले पांचवीं कक्षा पास करने वाले एडवोकेट अभयराज सिंह बिष्ट अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपनी पत्नी सुचिता बिष्ट के साथ लौटे। वर्ष 1919 से…
Read More » -
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी में कंडार देवता का प्रकट उत्सव धूमधाम से संपन्न, निकली भव्य शोभायात्रा
जन एक्सप्रेस / उत्तरकाशी: बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता का प्रकट उत्सव बुधवार को जिला मुख्यालय तथा संग्राली गांव में श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन कर सुख, समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। जिला मुख्यालय में निकली भव्य शोभायात्रा प्रकट उत्सव के…
Read More » -
उत्तरकाशी
कंडार देवता प्रकटोत्सव: उत्तरकाशी के आराध्य देव और न्याय के प्रतीक की अनूठी परंपरा
जन एक्सप्रेस / उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जनपद में आज भगवान कंडार देवता का प्रकटोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बाड़ाहाट के राजा और उत्तरकाशी के कोतवाल माने जाने वाले कंडार देवता के प्रति क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था है। उनके मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। वरुणावत पर्वत से जुड़ी है आस्था कंडार…
Read More » -
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी में देव संस्कृति विश्वविद्यालय का प्रवेश अभियान शुरू
जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी : देव संस्कृति विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के प्रवेश अभियान के तहत उत्तरकाशी में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को रोजगारपरक, कौशल आधारित और संस्कारयुक्त शिक्षा के अवसरों से अवगत कराना है। अभियान के तहत वरिष्ठ गायत्री परिजन अजय प्रकाश बड़ोला और डॉ. मुरली मनोहर भट्ट नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक…
Read More » -
उत्तरकाशी
भेटियारा में श्रीमद्भागवत कथा के बीच लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ
जन एक्सप्रेस / उत्तरकाशी: आदर्श ग्राम सभा भेटियारा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के बीच सेवा और स्वास्थ्य का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा आयोजन के दौरान बलूनी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर का नेतृत्व डॉ. दया शंकर बलूनी ने किया। डॉक्टरों की टीम ने गैस्ट्रो, हड्डी एवं…
Read More » -
पुरोला
पुरोला में विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यशाला आयोजित
जन एक्सप्रेस/ पुरोला: मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत सोमवार को पुरोला तहसील सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मतदाता सूची के अद्यतन, शुद्धिकरण, नामांकन तथा जनगणना प्रपत्रों के वितरण एवं संकलन की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े बीएलओ, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, राजस्वकर्मी तथा विभिन्न…
Read More » -
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: ‘संकल्प संवाद’ पोर्टल से अब घर बैठे होगा समस्याओं का समाधान
जन एक्सप्रेस/ उत्तरकाशी : जनपद के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी राहत भरी खबर साझा की है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने ‘दक्ष उत्तरकाशी मॉडल’ के तहत ‘संकल्प संवाद’ पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस डिजिटल पहल के जरिए अब सीमांत क्षेत्रों के ग्रामीणों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए जिला…
Read More » -
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का हल्ला बोल
जन एक्सप्रेस/ उत्तरकाशी : विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी में सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हुंकार भरी। ‘आंगनवाड़ी कार्यकत्री सहायिका कर्मचारी संगठन’ के बैनर तले भारी संख्या में महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिसिया कार्रवाई से आक्रोश, केंद्रों पर तालाबंदी संगठन का आरोप है…
Read More »