:जौनपुरUP POLICEउत्तर प्रदेश
युवक के पास से तमंचा और कारतूस बरामद, पुलिस ने की कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : थाना पुलिस ने सुलतानपुर जिले के एक युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया व उपनिरीक्षक राजेश कुमार हमराहियों के साथ बुधवार को क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। रसूलपुर गांव के पास एक युवक पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाश में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिला। करौंदीकला थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी आरोपित नितिन यादव का आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।






