प्रतापगढ़/कोहड़ौर : थाना प्रभारी ने जरूरतमन्दों को वितरित किया कम्बल

जन एक्सप्रेस प्रतापगढ़:जिले के कोहंडौर थाना प्रभारी धनंजय राय ने शनिवार शाम को थाना क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं के बीच थाना प्रभारी द्वारा थाना इलाके में गरीब असहाय व जरूरतमंद लोगों को सर्दी से राहत पहुंचाने के मानवीय कार्य की लोगों ने सराहना की। कंबल वितरण कोहंडौर बाजार के कांधरपुर मोड़, कस्बा, स्टेशन रोड समेत विभिन्न स्थानों पर किया गया। थाना प्रभारी धनंजय राय को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान रास्ते में जो भी सर्द मौसम में परेशान व जरूरतमन्द दिखा उन्होंने तुरन्त उसे कम्बल भेंट कर राहत देने का प्रयास किया। इस दौरान थाना प्रभारी धनंजय राय, सिपाही पुष्पेंद्र कुमार, सन्तोष यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। बता दें कि एसओ धनन्जय राय जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद आये दिन करते रहते हैं।






