अयोध्याउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भव्य स्वागत के बीच राम मंदिर के लिए रवाना

जन एक्सप्रेस/अयोध्या: देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या पहुंचीं, जहां महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या पर उनका भव्य और पारंपरिक स्वागत किया गया।एयरपोर्ट पर आनंदीबेन पटेल, योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत कई गणमान्य नेताओं ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरा माहौल श्रद्धा और उत्साह से भर गया।
राष्ट्रपति मुर्मू एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा सीधे राम मंदिर अयोध्या के लिए रवाना हुईं, जहां वे महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पूरे अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और शहर को भव्य रूप से सजाया गया है। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।यह दौरा अयोध्या के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button