उत्तर प्रदेशमहोबाराज्य खबरें

एसडीएम धीरेंद्र कुमार ने PHC गौरहरी व आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

महोबा जिलाधिकारी महोदया महोबा ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर उपजिलाधिकारी चरखारी धीरेंद्र कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरहरी एवं गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग की व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरहरी में एसडीएम ने ओपीडी व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा अभिलेखों की जांच की। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्टाफ से उपचार व्यवस्था की जानकारी ली और मरीजों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। एसडीएम ने निर्देश दिए कि मरीजों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले और स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।

इसके पश्चात गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया गया। यहां बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं तथा रजिस्टरों की जांच की गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्री को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

उपजिलाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करना शासन की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित निरीक्षण के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी कर्मचारियों में प्रशासनिक सतर्कता देखने को मिली। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button