उत्तर प्रदेशचित्रकूटहेल्थ

पानी संस्थान द्वारा खाद्य सुरक्षा, पोषण पर किया कार्यक्रम

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

 चित्रकूट। विकास खंड मानिकपुर में आज पानी संस्थान अयोध्या द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं पोषण आधारित परियोजना का अनावरण किया गया। संस्थान के प्रतिनिधि जगदीश गिरि ने उपस्थित मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख, खण्ड विकास अधिकारी, सहायक ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि प्रधान, स्वच्छ भारत मिशन परियोजना प्रबन्धक आदि के समक्ष पानी संस्थान के बारे में विस्तार से बताया की संस्थान उत्तर प्रदेश के कुल 21 जिलों में समुदाय के विकास हेतु विभिन्न विषयों पर कार्य कर रही है। उसी क्रम में संस्थान के द्वारा ओरेकल सीएसआर के माध्यम से मानिकपुर में संचालित किए जा रहे कार्यक्रम खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के बारे में विस्तार से बताया।

परियोजना द्वारा मानिकपुर के चिन्हित 25 ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षण व अन्य गतिविधि के माध्यम से यह सुनिश्चित कराया जाएगा की संसाधनों की कमी वाले सीमांत परिवारों के पास वर्ष भर पोषण युक्त भोजन की उपलब्धता हो, भोजन को प्राप्त करने का सामर्थ्य और पहुंच के लिए बेहतर तंत्र की व्यवस्था हो । साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित कराया जाएगा की घरेलू स्तर पर महत्वपूर्ण पोषण व्यवहारों की स्वीकार्यता को प्रभावित करने के लिए, पोषण से जुड़े व्यवहार परिवर्तन वाले जानकारी एवं माध्यमों का उपयोग करके अल्प-पोषण को कम करने में मदद मिल सके। अतः यह बहुत ही आवश्यक कार्यक्रम है जो मानिकपुर के चयनित पंचायतों में सभी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं स्टेकहोल्डर्स के मदद से किया जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख ने बताया की यह कार्यक्रम की मानिकपुर जिले में बहुत आवश्यक है साथ ही सभी पंचायतों के प्रतिनिधियों एवं ब्लॉक स्तर के सभी अधिकारियों के सहयोग हेतु अपने प्रतिबद्धता को भी जाहिर किया। जिला प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने सभी गरीबतम परिवारों पर ध्यान देने को कहा साथ ही सीडीपीओ ने आंगनवाड़ी व संबंधित अधिकारियों के सहयोग हेतु समर्थता जताई और मोटे अनाज के बढ़ावा देने को पोषण ट्रेनिंग में शामिल किया जाने हेतु सुझाव दिया तथा खुले सत्र के माध्यम से सभी प्रतिभागियों के द्वारा कुछ प्रश्नों के उत्तरो मे पर भी चर्चा किया गया

कार्यक्रम मे अरविंद मिश्रा (ब्लाक प्रमुख), सुनील शुक्ला (जिला प्रधान संघ अध्यक्ष), अनुज प्रताप सिंह (CDPO), रजनीश सिंह (एसबीएम समन्वयक), पानी संस्था से जगदीश गिरि (हेड प्रोग्रामस) , सतीश कुमार (प्रोग्राम प्रबन्धक) शिव कुमार गुप्ता (प्रोग्राम समन्वयक)व अन्य पानी संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button