देश

मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रचार लगातार जारी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्लारी के म्युनिसिपल हाई स्कूल ग्राउंड में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर वोटबैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया। अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश की व्यवस्थाओं के साथ ही देश की राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ वर्षों में कांग्रसे ने भारत की राजनीति में एक और बीमारी पैदा कर दी है। चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर अपने इको सिस्टम के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है। कांग्रेस की कोशिश होती है कि ऐसा करके वे जनता को भ्रमित कर दें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में ढेर सारे झूठे वायदें है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है। अब तो कांग्रेस की हालत इतनी बुरी है कि उनके पैर कांप रहे हैं और इसलिए कांग्रेस को मेरे जय बजरंग बली बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है। मोदी ने कहा कि कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर सबसे प्रमुख आवश्यकता है। कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है। भाजपा हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है। मोदी ने साफ तौर पर कहा कि जब भी आतंकवाद पर कार्रवाई होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है। मोदी ने द केरल स्टोरी फिल्म का जिक्र किया और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आकंती प्रवृतिवालों से ये राजनीतिक सौदेबाजी कर रहे।

मोदी ने कहा कि फिल्म केरला स्टोरी इन दिनों चर्चा में है। मेहनती, प्रतिभाशाली और बौद्धिक लोगों की खूबसूरत भूमि के लिए जाने जाने वाले राज्य केरल में कैसे आतंकवादी साजिशों को बढ़ावा दिया जा रहा है, इस फिल्म से पता चलता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वोट बैंक के डर की वजह से आज कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है। उन्होंने कहा कि वोट बैंक की इसी राजनीति की वजह से कांग्रेस ने आतंकवाद को पाला-पोषा और उसे पनाह दी। उन्होंने कहा कि मैं ये देख कर हैरान हूं कि अपनी वोट बैंक के खातिर कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button