उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर के बीएलओ ने खाया जहर, लगाया काम में प्रेशर डालने का आरोप

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर जिले के सरायख्वाजा क्षेत्र के ग्राम मलनी गांव निवासी बीएलओ ने जिला गोंडा के जैतपुर माझा में ड्यूटी के दौरान जहर खा लिया है। सहायक अध्यापक विपिन यादव ने अस्पताल में इलाज के दौरान मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर तरबगंज एसडीएम व नवाबगंज बीडीओ और लेखपाल पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। आगे उन्होंने कहा कि इसी परेशानी के कारण उन्होंने जहर खा लिया। हालांकि जहर खाने के बाद अचेत होकर गिरे बीएलओ को वहां मौजूद लोगों ने गोंडा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा सेंटर उन्हें भेज दिया गया है। बीएलओ विपिन के जहर खाने के इस मामले में गोंडा की जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने पारिवारिक कारणों से परेशान होकर जहर खाना बताया है। हालांकि, विपिन यादव ने अपने बयान में काम को लेकर प्रेशर बनाने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button