दिल्ली/एनसीआर

मुसलमानों के मुद्दों पर कर दी सरकार पर चढ़ाई

नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। अपने उजूल-फिजूल बयानों से सुर्खियों में आने वाले ओवैसी ने इस बार पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी और मुसलमानों के मुद्दों पर सरकार पर ही चढ़ाई कर दी।

कर्नाटक के हुमनाबाद में सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, पिछले आठ वर्षों में देश के राजनीतिक परिदृश्य को इतना बदलने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई कि धर्मनिरपेक्ष दल भी अब मुसलमानों के मुद्दों को नहीं उठाते हैं।

हैदराबाद के सांसद ने कांग्रेस और जेडीएस पर निशाना साधते हुए कहा, “अब भारतीय राजनीति में मुसलमानों का कोई महत्व नहीं है।” मुस्लिम राजनीतिक दलों के लिए एटीएम मशीन बन गए हैं जो केवल समुदाय से वोट मांगते हैं। ओवैसी ने कहा, ‘लेकिन आपको सोचना चाहिए कि जनीतिक दल आपका साथ चाहते हैं या अल्लाह…कोई भी आपके साथ नहीं है।कि एक दिन पहले ओवैसी ने टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान मैच से पहले भी बड़ा बयान दिया था।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button