आपातकाल के जरिए विपक्षी दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर किया गया अत्याचार – राकेश सचान

जन एक्सप्रेस/बलरामपुर : कांग्रेस की सरकार ने अपनी सता बरकरार रखने के लिए, इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा का नारा बरकरार रखने के लिए लोकतंत्र का गला घोट आपातकाल लागू कर जनता सहित विपक्षी दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया गया। हजारों लोगों को जेल में ठूस दिया गया। यह बात जिले के एक दिवसीय दौरे पर 25 जून को उतरौला पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर उतरौला के एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव में संविधान बचाओ का नारा लेकर निकलने वाले कांग्रेस ने उसी संविधान का गला घोंटने का कार्य किया है। कांग्रेस की राजनीति केवल कुछ लोगों के इर्द गिर्द ही घूम रही है। प्रदेश व केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। 2047 में भारत विकसित राष्ट्र होगा। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। अवैध संचालित मदरसों के सवाल पर जांच कराकर कार्यवाही की जाने की बात कही गई। भाजपा लोकतंत्र की रक्षा ,संविधान के अनुरूप सभी का साथ सभी का विकास के साथ कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में प्रदेश व देश निरंतर प्रगति कर रहा है। बाद की समस्या पर प्रभारी मंत्री ने बताया समस्या पर स्वय मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में है बाढ़ से बचाव के ठोस कार्य धरातल पर किए जा रहे है। जनपद बलरामपुर का जितना विकास 8 वर्षों में हुआ है उतना किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पलटूराम, विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, महिपाल चौधरी, शशांक वर्मा, विकास गुप्त, के के गुप्त, राकेश तिवारी, अनूप गुप्त, फरीद्र कुमार, अंकुर गुप्त, अभिषेक गुप्त, दुर्गा प्रसाद, अपूर्व सिंह,जिला महामंत्री वरुण सिंह, नगर अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, डी पी सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, हरवंश सिंह, हर्षित जायसवाल, प्रमोद कुमार व राहुल राज, सहित अन्य लोग मौजूद रहे । कैबिनेट मंत्री ने आपातकाल की प्रदर्शनी का निरीक्षण किया । प्रशासन की ओर से मंत्री जी को गाड आफ ऑनर दिया गया।






