उत्तर प्रदेशदेशमहराजगंजराज्य खबरें

भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के लिए निकाली गई रैली

संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है

जन एक्सप्रेस/महराजगंज : भारत-नेपाल की साझी सांस्कृतिक विरासत को बरकरार रखने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश का संस्कृति विभाग इस वर्ष भी महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसी के तहत महराजगंज में आयोजित महोत्सव में शामिल होने के लिए मंगलवार की सुबह 22वी वाहिनी एसएसबी जवानों के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स कोर के छात्र व पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के अधिकारीयों सहित छात्र छात्राओं ने पैदल रैली निकाली। भारत नेपाल देशों के बीच सदियों से रोटी बेटी रिश्ते है, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दोनो देशों के रास्ते और मजबूत होगा।

संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है

संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ राजेश हिरवार ने बताया कि भारत-नेपाल मैत्री सांस्कृतिक कार्यक्रम (महोत्सव) से दोनो देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने और सांस्कृतिक, सामाजिक और कूटनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस दौरान डॉ० अजय कुमार मिश्र प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज महराजगंज, डॉ० विपिन यादव मुख्य नियंता पीजी कालेज महराजगंज, एसएसबी ठूठीबारी बीओपी इंचार्ज आलोक कुमार देवनाथ, एसआई अंजली व कोतवाली के एसएसआई प्रणव ओझा, दिव्य प्रकाश सहित नेपाल एपीएफ के जवान मौजूद रहे।

भारत-नेपाल की मित्रता को नया आयाम मिलेगा

संस्कृति मंत्रालय उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ० राजेश हिरवार ने बताया कि भारत-नेपाल मैत्री सांस्कृतिक कार्यक्रम (महोत्सव) और सांस्कृतिक यात्रा से भारत-नेपाल की मित्रता को नया आयाम मिलेगा। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। यह महोत्सव दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और आपसी सौहार्द को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस तरह के आयोजन से न केवल संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा बल्कि सीमावर्ती इलाकों के लोगों को आपसी भाईचारे और समन्वय का संदेश भी मिलेगा।

 

नेपाल एपीएफ के जवान मौजूद रहे

इस दौरान डॉ० अजय कुमार मिश्र प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज महराजगंज, डॉ० विपिन यादव मुख्य नियंता पीजी कालेज महराजगंज, एसएसबी ठूठीबारी बीओपी इंचार्ज आलोक कुमार देवनाथ, एसआई अंजली व कोतवाली के एसएसआई प्रणव ओझा, दिव्य प्रकाश सहित नेपाल एपीएफ के जवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button