मल्हनी को रारी विधानसभा बनाए जाने को लेकर बयानबाजी तेज
सपा विधायक ने पूर्व बाहुबली सांसद के दावे को मुंगेरीलाल का सपना बताया

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व बाहुबली सांसद धनंजय सिंह के एक बयान पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। धनंजय सिंह ने मल्हनी विधानसभा को पुनः रारी विधानसभा बनाए जाने की बात कही थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था।वीडियो सामने आने के बाद इस पर पलटवार करते हुए वर्तमान विधायक लकी यादव ने इसे “मुंगेरी लाल के सपने जैसा बयान” बताया। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी पूर्व सांसद की लगातार हार के बाद की निराशा को दर्शाती है।
विधायक लकी यादव ने दावा किया कि मल्हनी या रारी, यह क्षेत्र हमेशा से समाजवादियों का गढ़ रहा है। उन्होंने 2002, 2007 और 2009 के चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि उस दौरान भी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के मजबूत यादव प्रत्याशियों की जीत हुई थी। लकी यादव ने जोर देकर कहा कि जनता ने हमेशा विकास और समाजवादी सोच का समर्थन किया है, और आगामी चुनावों में भी समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित है।
अपने कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने पर विधायक लकी यादव ने पत्रकारों से बातचीत में अपने कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने जनता की सेवा को अपना मुख्य ध्येय बनाया। क्षेत्र में सड़कों, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और सिंचाई के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन विकास कार्यों को और गति मिलेगी।
बाइट-लकी यादव,विधायक सपा






