उत्तर प्रदेशहाथरस

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से पलटी रोडवेज बस, ड्राइवर की मौके पर मौत

एनएच-34 पर हुआ भीषण हादसा, परिचालक घायल, दो यात्रियों को आईं मामूली चोटें

जन एक्सप्रेस हाथरस।सिकंदराराऊ क्षेत्र के एनएच-34 दिल्ली–कानपुर हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उमरावपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।हादसे में बस चालक जयवीर (निवासी मिलावली, जनपद एटा) की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं परिचालक हिमांशु (निवासी मुगलगढ़ी, एटा) गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार दो यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं।

ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को सीधा कर यातायात सुचारू कराया। घायल परिचालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button