पुल के नीचे मिली अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जफराबाद क्षेत्र के प्रसिद्ध जोगीबीर बाबा मंदिर स्थित पुल के नीचे रविवार की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर में कुछ राहगीरों की नजर पुल के नीचे पड़ी लाश पर पड़ी। शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा था और उसे मछलियों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।
थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि हाल ही में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। आशंका है कि शव कहीं और से बहकर यहां मंदिर के पास नाले में आ गया हो। शव पुरुष का है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।





