उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

आरएसएस शताब्दी वर्ष : ठूठीबारी में वृहद हिन्दू सम्मेलन की तैयारी तेज

मोटरसाइकिल रैली निकालकर संगठन और राष्ट्रबोध का दिया संदेश

जन एक्सप्रेस/ठूठीबारी: महराजगंज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ठूठीबारी में प्रस्तावित वृहद हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर के समीप से भव्य मोटरसाइकिल रैली निकालकर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। यह सम्मेलन आगामी 28 दिसंबर को सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित होगा।
मोटरसाइकिल रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। उपरोक्त बाइक रैली कस्बे के दुर्गा मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए भरवलिया, तुर्कहिया, चटिया, कड़जा, गड़ौरा, शुक्रहर, बोदना, लोहरौली, नौवाबारी से राजाबारी होते हुए वापस सरस्वती शिशु मंदिर परिसर ठूठीबारी पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर संगठनात्मक और देशभक्ति नारों से वातावरण गूंजता रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना तथा राष्ट्रबोध और एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। वही मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से लोगों को सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। सुरक्षा व्यवस्था दृष्टिगत कोतवाली ठूठीबारी के थानाध्यक्ष नवनीत नागर के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कृष्णमोहन रौनियार, पन्नालाल वर्मा, दुर्गा प्रसाद गुप्त, नीरज वर्मा, ओंकार वर्मा, जगदीश कुशवाहा, महेश मद्धेशिया, संजय रौनियार, नितेश निगम सहित हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष आनंद तथा अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button