उत्तर प्रदेश

रुद्रपुर: 60 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या….

रुद्रपुर: ग्राम सपतपुर में 60 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह ग्राम प्रधान लंबावड़ जाफरपुर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव की ही एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलते ही दारोगा मुकेश मिश्रा महिला दारोगा नेहा राणा के साथ घटनास्थल गांव सपतपुर पहुंचे। यहां 60 वर्षीय महिला इंदु ने आम के बगीचे में जाकर साड़ी के फंदे में झूलती हुई मिली।

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दारोगा मुकेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है। बावजूद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button