उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोईहरदोई

हरदोई के साहिल वर्मा ने रचा इतिहास, पीसीएस पास कर बने असिस्टेंट कमिश्नर

जन एक्सप्रेस/हरदोई:  हरदोई जिले के कस्बा पिहानी ब्लॉक रोड निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल जानकी प्रसाद के पुत्र साहिल वर्मा ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मूल रूप से हरियावा विकास खंड के लेहना गांव निवासी साहिल वर्मा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके चयन के बाद क्षेत्र में बधाइयों का तांता लगा हुआ है और लोग घर पहुंचकर शुभकामनाएं दे रहे हैं।

साहिल वर्मा ने अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, पिहानी से प्राप्त की। प्रारंभ से ही मेधावी रहे साहिल ने अनुशासित जीवनशैली और निरंतर परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

बेटे की सफलता पर क्या कहते हैंपिता जानकी प्रसाद

इस अवसर पर सेवानिवृत्त लेखपाल जानकी प्रसाद ने भावुक होकर कहा,”आज का दिन हमारे परिवार के लिए बेहद गर्व का है। साहिल ने अपनी मेहनत, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति से यह सफलता पाई है। मैं सभी युवाओं से कहना चाहता हूं कि यदि लक्ष्य के प्रति सच्ची लगन हो, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।”उन्होंने कहा कि बेटे की सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

बड़े भाई एवं शिक्षक रमेश ने कहा

साहिल बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहा है। उसने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करता रहा। यह सफलता उसकी दृढ़ निश्चय और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, समय का सही उपयोग और सकारात्मक सोच से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button