उत्तर प्रदेशलखनऊ

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया वसूली पार्टी….

लखनऊ: जहां एक तरफ कांग्रेस ने दिल्ली में अपने अकाउंट फ्रीज़ करने को लेकर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाए। तो वहीं यूपी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को चंदा चोरी में सबसे आगे बताया है। अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि भाजपा चंदा चोरी ही नहीं बल्कि वसूली में भी सबसे आगे है। अखिलेश ने कहा कि विपक्ष को तो चंदा स्वेच्छा से मिलता है लेकिन भाजपा इसके लिए भी जबरन वसूली करती है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से भी इन्होने पैसा वसूला है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता सब जान गई है और आने वाले चुनावों में इनकी करारी हार होने वाली है।

बताते चलें कि आईटी की तरफ से अपने खाते सीज़ किये जाने को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पार्टी की तरफ से इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष के खातों को सीज कर भाजपा ने जनता की आवाज को दबाने का काम किया है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे कहते नहीं बल्कि इस देश के लोकतंत्र को भाजपा ने फ्रीज़ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button